Blog

  • 30 Jan 2025
  • Atulya ganga team

प्राइमरी स्कूल बढ़पुरा ब्लॉक अनूपशहर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

हमारे स्कूल की स्थापना 1957 में हुई थी। हमारा स्कूल अपने ब्लॉक में शिक्षा में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। समय-समय पर सामाजिक जागरूकता अभियानों में सरकार का सहयोग लिया जाता है।

जिसमें गांव के प्रत्येक नागरिक को सामाजिक सतर्कता एवं जागरूकता के बारे में समझाया जाता है। जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर हमारे विद्यालय के छात्र भिक्षावृत्ति के खिलाफ एक सौधा स्कूल में लगाया है, जिसकी देखरेख प्रधानाचार्य स्वयं करते हैं।

भिक्षावृत्ति के उन्मूलन पर आश्वासन दिया गया कि मैं इस सौधे की देखरेख स्वयं करूंगा। स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चों को सुरक्षा कानूनों के बारे में भाषण के माध्यम से जानकारी दी जाती है। साथ ही, बच्चों को भिक्षावृत्ति के प्रति जागरूक करने एवं उनके अधिकारों के बारे में समझाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

बच्चों को सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

मैं इस पौधे की देखभाल स्वयं करूंगा और अपनी अनुपस्थिति में किसी अन्य बच्चों को देखभाल करने को कहूंगा | चिराग

Ganga Health Dashboard